home page

कोस्टल रोड पर रात में नहीं बजेगा संगीत

 | 

मुंबई, 30 मार्च (हि.स.)। धर्मवीर स्वराज्यरक्षक, छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड के पर अब रात में संगीत नहीं बजेगा। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मुंबई मनपा ने यह निर्णय लिया है। रात में इस 500 मीटर के हिस्से पर बैरिकेडिंग करने का फैसला लिया गया है।

मुंबई मनपा की ओर से साफ किया गया है कि मेलोडी रोड को बंद या हटाया नहीं गया है। इस रोड पर नियमित यातायात जारी रहेगा। इलाके के लोगों की शिकायतों के बाद सुनिश्चित किया गया है कि यहां शोर तय डेसिबल लिमिट के अंदर है। कोस्टल रोड परियोजना (दक्षिण) में टनल के उत्तर की ओर 500 मीटर लंबा मेलोडी रोड बनाया गया है। इस रोड को इसलिए बनाया गया है ताकि लोग गाड़ी चलाते समय बजने वाले संगीत का आनंद ले सकें और मनोरंजन कर सकें।

स्थानीय लोगों ने इस मेलोडी रोड पर गाड़ियों के चलने से होने वाले शोर के बारे में शिकायत की है। मुंबई मनपा ने तय किया है कि मेलोडी रोड पर होने वाला शोर तय डेसिबल लिमिट के अंदर हो, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार