टीएमटी बस किराया में वृद्धि नहीं,मार्च अंत तक 370 नई बसें शामिल
मुंबई,23 मार्च ( हि. स.) । ठाणे मनपा के परिवहन विभाग के वार्षिक बजट में गत वर्ष को भांति कोई बस यात्रा किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है।आज ठाणे महानगर पालिका में परिवहन व्यवस्थापक भालचंद्र बेहरे ने वर 2026व 27का आर्थिक बजट पेश करते हुए कहा कि इस वर्ष मार्च मासान्त तक अतिरिक्त 370बसे टीएमटी के बेड़े में शामिल होने जा रही हैं।उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष भी परिवहन की सभी बसों के यात्री किराए में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।आज टीएमसी के परिवहन विभाग की ओर से 791 करोड़ 86.लाख 54 रु का बजट पेश किया गया है। ठाणे मनपा की यह परिवहन सेवा 9फरबरी 1989से सेवा में है।विगत मार्च जुलाई 2015से ठाणे मनपा परिवहन की बस किराया में कोई भी बुद्धि नहीं की गई है।जबकि वरिष्ठ नागरिकों को शत प्रतिशत तथा महिलाओं को पचास प्रतिशत रियायत बस किराए में दी जा रही है।ठाणे मनपा परिवहन के व्यवस्थापक भालचंद्र बेहरे ने बताया कि इस वर्ष मनपा परिवहन में सौ वातानुकूल बसे भी शामिल होने जा रही है।साथ ही दस डबल डेकर बसों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी पारित हो गया है।इसी तरह केंद्र सरकार के एनसीएपी के अंतर्गत 160एसी बसों लेने की प्रक्रिया चल रही है।बताया जाता है कि ठाणे शहर की बढ़ती ही जनसंख्या के चलते भविष्य में 1350बसों की जरूरत पड़ सकती है।मनपा परिवहन सेवा को पिछले वर्ष2025-- 26 में 280करोड़ का अनुदान ठाणे मनपा द्वारा दिया गया था।जिसमे फरबरी 2026तक परिवहन को 258करोड़ 40लाख रुपए प्राप्त हो चुके हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

