नितेश राणे की एफडीए आयुक्त मुंढे को चुनौती
मुंबई, 15 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र में अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटखोरों और गुटखा कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। इस बीच राज्य के मत्स्य पालन व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे को चुनौती दी है। उन्होंने मुंढे को फोन करके मुंबई के हाजी अली जूस सेंटर पर छापा मारने की चुनौती दी है।
नवी मुंबई में नितेश राणे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने तुकाराम मुंढे को फोन किया और उनसे हाजी अली जूस सेंटर पर छापा मारने को कहा है। मैंने उनसे बड़े मियां जैसे रेस्टॉरेंट पर भी रेड करने को बोला है। वे फालूदा में रंग मिलाकर हमारे पेट में जहर घोल रहे हैं। नितेश राणे ने एफडीए आयुक्त से इन जगहों पर कार्रवाई करने को कहा है। इस दौरान मंत्री नितेश ने ‘थूक जिहाद’ का आरोप लगाया और खाने की चीजों में थूक मिलाने वालों को बॉयकॉट करने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

