पश्चिम रेलवे के वसई रोड और वैतरणा स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन जम्बो ब्लॉक
| Nov 13, 2026, 18:45 IST
मुंबई, 13 नवंबर, (हि. स.)। ट्रैक, सिग्नलिंग तथा ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव कार्य के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा उपनगरीय खंड पर शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि, अर्थात 14/15 नवंबर, 2026 की रात को वसई रोड एवं वैतरणा स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 14/15 नवंबर, 2026 को वसई रोड और वैतरणा स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर 23:55 बजे से 02:55 बजे तक तथा डाउन फास्ट लाइन पर 01:30 बजे से 04:30 बजे तक यह जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। रविवार, 15 नवंबर, 2026 को दिन के समय कोई जम्बो ब्लॉक नहीं लिया जाएगा।_____________
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

