पश्चिम रेलवे का वसई रोड और वैतरणा स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन जम्बो ब्लॉक
मुंबई, 3 जुलाई, (हि. स.)। रेलपथ, सिगनलिंग तथा ओवरहेड उपकरणों के रख-रखाव हेतु शनिवार/रविवार अर्थात 04/05 जुलाई, 2026 की मध्यरात्रि को वसई रोड और वैतरणा स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह जम्बो ब्लॉक अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर 04 जुलाई, 2026 को 23:55 बजे से 05 जुलाई, 2026 को 04:30 बजे तक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण विरार से 04:35 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19101 (विरार-भरूच मेमू) 10 मिनट की देरी से अर्थात 04:45 बजे प्रस्थान करेगी। पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर रविवार, 05 जुलाई, 2026 को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

