24 व 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि को सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक
| Oct 23, 2026, 18:29 IST
मुंबई, 23 अक्टूबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रैक, सिग्नलिंग एवं ओवरहेड उपकरणों के रख-रखाव कार्य हेतु शनिवार/रविवार अर्थात 24/25 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि को सांताक्रुज़ एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर 00.30 बजे से 04.30 बजे तक 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच सभी फास्ट लाइन की ट्रेनों को स्लो लाइन पर परिचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्त रहेंगी। प्रभावित उपनगरीय ट्रेनों की विस्तृत सूची उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

