home page

सांताक्रुज-माहिम के बीच फास्ट लाइन पर चार घंटे का जम्बो ब्लॉक, फास्ट ट्रेनें स्लो लाइन पर चलेंगी

 | 

मुंबई, 27 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रैक, सिग्नलिंग एवं ओवरहेड उपकरणों के रख-रखाव कार्य हेतु शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि को उपनगरीय खंड पर सांताक्रुज एवं माहिम स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर चार घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा की विज्ञप्ति के अनुसार 28/29 नवम्बर, 2026 को अप फास्ट लाइन पर 00.00 बजे से 04.00 बजे तक तथा डाउन फास्ट लाइन पर 00.30 बजे से 04.30 बजे तक जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान, फास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को अंधेरी एवं चर्चगेट स्टेशनों के बीच स्लो लाइनों पर परिचालित किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर रविवार, 29 नवम्बर, 2026 को दिवसकालीन जम्बो ब्लॉक नहीं होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार