home page

मई महीने से अमृत भारत एक्सप्रेस की नई सेवा

 | 

मुंबई, 30 अप्रैल (हि.स.)। मध्य रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस के जरिए महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को सीधे जोड़ दिया है। हडपसर-बनारस दो मई से और मुंबई-अयोध्या साप्ताहिक पांच मई से शुरू होगी।

मध्य रेलवे ने एलटीटी-अयोध्या कैंट-एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 22111/22112 05 और 6 मई 2026 से शुरू किया है। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हर मंगलवार सुबह 7.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी, जबकि वापसी में बुधवार को 13.50 बजे अयोध्या से चलकर अगले दिन 15.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी तरह हडपसर-बनारस-हडपसर दैनिक अमृत भारत एक्सप्रेस 22590/22589 02 और 04 मई 2026 से शुरू होगी। हडपसर से ट्रेन सुबह 7.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.30 बजे बनारस पहुंचेगी, जबकि बनारस से शाम 18.15 बजे चलकर तीसरे दिन 00.10 बजे हडपसर पहुंचेगी। 1800 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाली ये ट्रेनें किफायती किराए में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, बेहतर सीटिंग, मोबाइल चार्जिंग, सीसीटीवी और दिव्यांगजन अनुकूल कोच जैसी सुविधाएं यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान हो जाएगी। इन ट्रेनें ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, प्रयागराज जंक्शन सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशन पर ठहराव लेंगी। हर ट्रेन में 8 स्लीपर, 11 जनरल सेकंड क्लास, एक पैंट्री कार और दो गार्ड ब्रेक वैन होंगे।

अमृत भारत एक्सप्रेस में ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, पुश-पुल तकनीक, झटके रहित ब्रेकिंग, एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग, सीसीटीवी और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं हैं। यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर देने के लिए कोचों के बीच सील्ड गैंगवे भी उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों के लिए आरक्षण 2 मई 2026 से शुरू होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार