home page

मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित

 | 

मुंबई, 19 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमीत साटम के निर्देश के बाद मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में कुल 55 पदाधिकारियों व सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 9 सचिव और 1 कोषाध्यक्ष व अन्य पदों का समावेश है। मनोज सिंह, अजय शुक्ला, बबलू विश्वकर्मा, विजय यादव, बृजेश दुबे, विजय सिंह, राजेश यादव, चंदन तिवारी और प्रभाकर चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दया शंकर यादव, अजित सिंह, मनोज जायसवाल और विनय दुबे को महामंत्री बनाया गया है। इसके सात ही राहुल यादव, डॉ. नूतन सिंह, शिव मिश्रा, कैलाश यादव, रविन्द्र पांडेय, महेंद्र चौरसिया, सूर्यकांत शर्मा, राजेंद्र मिश्रा और जगत नारायण गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य प्रमुख नियुक्तियों में राजकुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, आशीष मिश्रा को सोशल मीडिया प्रमुख, सचिन प्रजापति को सोशल मीडिया सह-प्रमुख, मयंक शेखर को उत्तर भारतीय युवा मोर्चा युवा प्रमुख, संध्या पाठक को महिला प्रमुख, ओम प्रकाश पांडे को कार्यालय प्रमुख, पारूल चौधरी को मीडिया प्रमुख, नीलेश पंडित को विधि (लीगल) प्रमुख के अतिरिक्त 23 कार्यकारिणी सदस्यों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।

इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस नई टीम के गठन से मुंबई में भाजपा का जनाधार और अधिक व्यापक होगा। विशेष रूप से उत्तर भारतीय समाज में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार