home page

मुंबई भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित

 | 

मुंबई, 10 अप्रैल (ह.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई भाजपा युवा मोर्चा की 32 सदस्यों वाली नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को की। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 8 सचिव, कोषाध्यक्ष, विद्य़ार्थी सेल प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख व सहप्रमुख,मीडिया प्रमुख और कार्यालय प्रमुख का समावेश है. साथ ही 7 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम और युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की। कौशिक पाटिल, प्रद्युमन सावंत, राजेश मोरे, वेदांत लालवाणी, विवेक पांडे, साई नायडू, अनुप पाठक और तहवेज शेख को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमलेश डोके, अक्षय निकालजे और स्नेहा वेमुलकर को महासचिव बनाया गया है। प्रणव ठाकुर, विराज कुलकर्णी, जय कवठणकर, अक्षय ठाकुर, रोनक दोशी, जय थेवर, आलोक सिंह और वेदांत तिवारी सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी तरह सचिन सुर्यवंशी कोषाध्यक्ष, रिया खानोलकर विद्यार्थी सेल की प्रमुख, सूरज शर्मा सोशल मीडिया प्रमुख, रोहित कांबले सोशल मीडिया सह-प्रमुख, संजय यादव मीडिया प्रमुख और प्रमोद शुक्ला को कार्यालय प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. विजय गायकवाड, यद्न्नेन गायकवाड, आनंद इंगले, अभय तिवारी, ऋतिक यादव, आशीष शुक्ला और मित भंडारी को शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार