नेपाल बाढ़ त्रासदीः महाराष्ट्र के 67 लोगों से संपर्क की कोशिशें जारी
मुंबई, 31 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में आई बाढ़ में सूबे के अलग-अलग जिलों के लोग फंसे हुए हैं। इनमें से 67 लोगों से संपर्क करने और उन्हें ढूंढने की कोशिशें चल रही हैं। महाराष्ट्र में प्रभावित नागरिकों की कुल संख्या 405 है। इनमें से 262 नागरिकों को घर लाने के लिए सफल कार्रवाई की जा रही है और बाकी 76 संपर्क में हैं और सुरक्षित हैं।
नेपाल में नेपाल में 26 अगस्त 2026 को बाढ़ से भीषण तबाही मची थी। नेपाल व तिब्बत गए लोगों को ढूंढने के लिए केंद्र सरकार की एक स्पेशल टीम काठमांडू पहुंच गई है। नेपाल में भारतीय राजदूत ने भी टीम से मुलाकात की है और जरूरी निर्देश दिए हैं। आपदा से प्रभावित नागरिकों से संपर्क करके उनकी सुरक्षा और उन्हें देश वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश के अनुसार यात्रा की मुश्किलों को दूर करने के साथ-साथ कई तरह की मदद दी जा रही है। ऋचा टूर्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 60 नागरिकों के ग्रुप से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। साथ ही 7 और लोगों को लिंक के जरिए रजिस्टर किया गया है और उनसे अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। इन लोगों का पता की कोशिश की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रशासन लगातार इस पर नजर रख रहा है ताकि प्रभावित पर्यटकों और नागरिक सुरक्षित रूप से राज्य में पहुंच सकें। राज्य के 69 लोग जल्द मुंबई पहुंचेंगे। तिब्बत में मानसरोवर के पास सागा से 37 नागरिक सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं। साथ ही नागपुर से 105 नागरिक वापस आ गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर राज्य के लोगों की वापसी के लिए आवश्यक कार्यवाही कर रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

