home page

नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनसीपी का मंत्रालय के सामने आंदोलन

 | 

मुंबई, 27 मई (हि.स.)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में गुस्से की लहर फैली हुई है। महाराष्ट्र में आरोपियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस घोटाले ने हज़ारों विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों और उनके अभिभावकों में में बहुत गुस्सा है। इसी पृष्ठिभूमि में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने बुधवार को मंत्रालय के सामने आंदोलन किया।

महिला अत्याचार और नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनसीपी महिला विंग की नेता साक्षाना सालगर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंत्रालय क्षेत्र में इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने आंदोलनकारियों को काबू करने की कोशिश की। लेकिन कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कुछ आंदोलनकारी महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गईं और प्रदर्शऩ करने लगीं। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साक्षाना सालगार ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक करने वाले और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले आरोपी खुले गूम रहे हैंष लेकिन उनका विरोध करने वालों को रोका जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार