home page

जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी एनसीपी (एसपी)

 | 

मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। एनसीपी (एसपी) के प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने राज्य में आम लोगों के मुद्दों पर आक्रामक रूख अपनाने और सत्ताधारी पार्टी से उन्हें हल करवाने के लिए सड़कों पर उतरने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में कुछ बदलाव के भी संकेत दिए हैं।

मुंबई में बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरे राज्य में बैठकें हो रही हैं। हाल ही में सभी ज़िलों की बैठक हुई है। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद सुप्रिया सुले की मौजूदगी में अलग-अलग सेल की बैठकें हो रही हैं। गुरुवार को मुंबई में भी एक अहम बैठर होगी। काबिल कार्यकर्ता नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ़ किया कि राज्य का दौरा करके संगठन को मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया की वजह से लंबित संगठनात्मक फ़ैसले अब लिए जा रहे हैं। राज्य व ज़िलास्तर पर कुछ बदलाव के सुझाव दिए गए हैं। शिंदे ने यह भी बताया कि सभी संबंधितों से बातचीत के बाद जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार