राकांपा एसपी के नेता समरजीत घाटगे भाजपा में शामिल
मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता समरजीतसिंह घाटगे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने धाटगे का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि घाटगे को पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा। मौके पर मंत्री चंद्रकांत पाटिल उपस्थित थे।
समरजीतसिंह घाटगे 2024 के विधानसभा चुनाव में कागल विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़कर शरद पवार की राकांपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद घाटगे कोल्हापुर में मंत्री हसन मुश्रीफ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में घाटगे पराजित हो गए थे। इसके बाद आज घाटगे फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।
पार्टी में शामिल होने के बाद समरजीत घाटगे ने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। हम अब भारतीय जनता पार्टी में आ गए हैं और अब हमें रवींद्र चव्हाण, चंद्रकांत पाटिल की सलाह पर काम करना है। हमें कोल्हापुर के भाजपा जिलाध्यक्ष धनंजय महादिक के नेतृत्व में जिले में काम करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

