home page

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटाें के संभावित विलय का निर्णय उनके नेता लेंगे: फडणवीस

 | 

मुबई, 10 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दाेनाे गुटाें (शरदपवार) और (अजीत पवार) के संभावित विलय पर चर्चाएं एक बार फिर तेज हाे गयी हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा इस संबंध में अंतिम फैसला केवल शरद पवार और सुनेत्रा पवार ही कर सकते हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के मुखिया शरद पवार जब से अस्पताल में भर्ती हुए तब से दोनों पार्टियाें के विलय पर अटकलें लगायी जा रही हैं।

फडणवीस ने मुंबई में आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर दिवाली मिलन समारोह के दौरान मंगलवार काे कहा कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी उन्हें या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

उन्हाेंने जाेर देकर कहा कि राजनीतिक अटकलाें के बीच जब तक दाेनाे पक्ष स्वयं स्थिति स्पष्ट नहीं करते तब तक किसी ठाेस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी हाेगी।

उन्हाेंने कहा कि एनडीए और महायुति में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और यदि ऐसा कोई निर्णय होता है तो उनसे परामर्श किया जाना जरूरी है, हमारी सहमति के बिना विलय संभव नहीं है। सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की तुलना उनके स्वर्गीय पति अजीत पवार से किए जाने को उन्होंने अनुचित बताया और कहा कि अजीत पवार के पास दशकों का राजनीतिक अनुभव था और उन्हें महाराष्ट्र की गहरी समझ थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी