home page

ईवीएम के खिलाफ नसीम खान ने उठाई आवाज

 | 

मुंबई, 16 अप्रैल (हि.स.)। वोट चोरी और ईवीएम में गड़बड़ी का मामला फिर तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री नसीम खान ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ईवीएम का परीक्षण करने में आनाकानी कर रहा है। कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हाई कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया गया तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

नसीम खान ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में चांदीवली विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत बॉम्बे हाई कोर्ट में की थी। कोर्ट ने ईवीएम की जांच का आदेश दिया है। इनमें से कुछ मशीनों की जांच 16 और 17 अप्रैल को बोरीवली में शुरू की गई है। हालांकि नसीम खान ने आरोप है कि जांच सहीं ढंग से नहीं हो रही है। यह सिर्फ़ चंदिवाली विधानसभा सीट के चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और चुनावों की निष्पक्षता व पारदर्शिता को बचाने की कोशिश है. हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। पिछले कुछ वर्षों से कई राज्यों की अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायत की है। मतदाता सूची और ईवीएम में गड़बड़ियों की कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन चुनाव आयोग संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।

नसीम खान के अनुसार आयोग सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रही है. आयोग के इंजीनियर केवल सीयू, बीयू, वीवीपैट दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने आयोग को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के हिसाब से ईवीएम जांच की मांग की है। लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में होने चाहिए। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने लगातार आयोग के कुशासन और घोटालों को सामने लाया है। लेकिन आयोग विपक्ष की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार