home page

सीएनजी पंप से सटी पार्किंग में आग, छह से सात स्क्रैप वाहन जले

 | 
सीएनजी पंप से सटी पार्किंग में आग, छह से सात स्क्रैप वाहन जले


मुंबई, 10 नवंबर, (हि. स.)। नालासोपारा पूर्व के धानिव बाग इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक वाहन पार्किंग में भीषण आग लग गई। वहां खड़े छह से सात स्क्रैप वाहन आग की चपेट में आ गए। पार्किंग के ठीक बगल में सीएनजी पंप होने से खतरा बढ़ गया और आसपास अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद सीएनजी पंप के मालिक और कर्मचारियों ने टैंकर में उपलब्ध पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोग भी मदद के लिए जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।फ़िलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना में छह से सात स्क्रैप वाहनों में आग लगने की जानकारी मिली है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। इससे पहले सोमवार को ओसवाल नगरी के पास भी एक अवैध पार्किंग में आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने अवैध पार्किंग पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार