home page

नाईक सिंहस्थ कुंभ मेला के कोऑर्डिनेटर नियुक्त

 | 

मुंबई, 15 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के प्रमुख रामेश्वर नाईक को नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। नाईक की नियुक्ति का आदेश सोमवार को मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. श्रीकर परदेशी के साइन से जारी किया गया।

रामेश्वर नाईक के पास साधु-महंतों, विभिन्न अखाड़ों, कुंभ मेला प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के बीच समन्वय बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। नाईक को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी सहयोगी माना जाता है। नाईक ने महायुति सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान विशेष चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ को बहुत प्रभावी ढंग से संचालित किया था। वर्तमान में नाईक मुख्यमंत्री मेडिकल सहायता सेल के हेड हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार