home page

मुंबई में मिलेगी 700 वर्ग फीट तक के घरों को टैक्स से छूट

 | 

मुंबई, 28 फरवरी (हि,स,)। मुंबई महानगरपालिका ने नए में 700 वर्ग फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। इस आशय के प्रस्ताव को शनिवार को महापौर रितु तावड़े ने मंजूरी दी। प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए अब राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इससे पहले मनपा ने 500 स्वायर फीट के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से रियायत दे रखी है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम जनता के लिए मुंबई में घर खरीदना नामुमकिन हो गया है। कई परिवारों को वित्तीय बोझ के कारण अपने फ्लैट बेचकर मुंबई से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसका जिक्र करते हुए शिवसेना (ठाकरे गुट) के नगरसेवक यशोधर फणसे ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की वर्तमान 500 वर्ग फुट सीमा को बढ़ाकर 700 वर्ग फुट करने का प्रस्ताव मनपा सदन में रखा था. जिसे महापौर तावड़े ने मंजूरी दे दी है। ठाकरे सेना ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रॉपर्टी टैक्स की सीमा बढ़ाकर 700 वर्ग फुट करने का वादा किया था।

मुंबई मनपा इससे पहले 500 स्क्वेयर फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दे चुकी है। इससे हर साल मनपा को 465 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हो रहा है। यदि राज्य सरकार 700 स्क्वेयर फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे देती है, तो मनपा की तिजोरी पर करोड़ों रुपये का भार पड़ेगा. हालांकि इस फैसले से लाखों मुंबई करों को राहत मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार