home page

मुंबई-पुणे हाइवे का सिस्टम शर्मनाकः अंबादास दानवे

 | 

मुंबई, 05 फरवरी (हि.स.)। मुंबई-पुणे हाइवे पर एक टैंकर की दुर्घटना के कारण लड़खड़ाई यातायात व्यस्था को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने आपत्ति जताई है। उन्होंने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दो बड़े शहरों के बीच 24 घंटे तक संपर्क टूट जाने का मामला बेहद गंभीर और शर्मनाक है।

दानवे ने कहा कि एक टैंकर पलट गया और राज्य के दो बड़े शहरों के बीच 24 घंटे तक संपर्क टूट गया। वाह! सिस्टम की क्या हालत है. अगर कल कोई इमरजेंसी सिचुएशन आती है, तो इससे राज्य एडमिनिस्ट्रेशन को बहुत शर्मिंदगी हो सकती है। सबक लेते हुए सही कदम उठाना राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार आलोचना करते हुए तंज कसा है कि सिर्फ़ यह मत कहिए कि इस समस्या के लिए नेहरू ज़िम्मेदार हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार