एसआईआर में मुंबई-ठाणे पीछे
मुंबई,19 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है। इसकी तारीख बढ़ा कर 8 अगस्त 2026 तक कर दी गई है। हालांकि राज्य में अभी तक एसआईआर के तहत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण का काम 42.26 प्रतिशत पूरा हुआ है। मुंबई और ठाणे जिला सबसे पीछे चल रहे हैं। विदर्भ के अधिकांश जिले आगे चल रहे हैं।
राज्य की राजधानी मुंबई शहर में 14,23,732 यानी 55.71 प्रतिशत लोगों को फार्म वितरित किए गए हैं, इनमें से केवल 4,99,968 यानी 19.56 फीसदी वोटरों का फार्म ही डिजिटाइज्ड हुआ है। मुंबई उपनगर में 39,37,719 यानी 50.29 प्रतिशत लोगों को फार्म वितरित किए गए, इनमें से 8,88,292 यानी 11.34 फीसदी लोगों का फार्म डिजिटाइज्ड हुआ है। ठाणे जिले में 37,88,174 यानी 50.84 प्रतिशत फार्म वितरित किए गए, इनमें से 8,89,102 यानी 11.93 फीसदी मतदाताओं का फार्म ही डिजिटाइज्ड हुआ है।
.
यवतमाल जिला सबसे पहले स्थान पर है। यवतमाल में 20,73,433 यानी 92.02 फीसदी लोगों को फार्म वितरित किए गए। इनमें से 16,85,087 यानी 74.79 प्रतिशत मतदाताओं का फार्म डिजिटाइज्ड हो गया है। दूसरे नबर पर रत्नागिरी जिला है। इस जिले में 11,98,254 यानी 90.16 लोगों को फार्म वितरित किए गए, इसमें से 74.24 प्रतिशत वोटरों का फार्म डिजिटाइज्ड हो गया है। इसी तरह तीसरे नंबर पर चंद्रपुर जिला है। इस जिले में 16,61,703 यानी 92.44 लोगों को फार्म वितरित किए गए, इनमें से 12,62,150 यानी 70.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना फार्म डिजिटाइज्ड हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

