home page

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

 | 

मुंबई, 14 अक्टूबर (हि.स.)।पालघर जिले के मेंढवण खिंड में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सूरज चौहान (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कासा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सूरज मुंबई लेन से बाइक पर जा रहे थे। मेंढवण खिंड के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए कासा उपजिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह