home page

एमएसआरटीसी को 591 करोड़ का घाटा

 | 

मुंबई, 15 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एमएसआरटीसी) वित्तीय वर्ष 2025-26 में 591 करोड़ का घाटा हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने एमएसआरटीसी को नुकसान से उबारने के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

एमएसआरटीसी की वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल आय लगभग 11,475 करोड़ रुपये रही, जबकि खर्च बढ़कर 12,066 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। आय और खर्च के अंतर से एमएसआरटीसी को बड़ा नुकसान हुआ है। रोजाना आकलन करें तो उसकी कमाई लगभग 31 करोड़ रुपये प्रतिदिन है, जबकि खर्च करीब 33 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है। इससे हर दिन लगभग 1.5 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। एमएसआरटीसी के 31 विभागों में से ज्यादातर घाटे में चल रहे हैं। केवल कुछ ही विभाग मुनाफा कमा पा रहे हैं। बड़े शहरों से जुड़े विभागों का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इससे पूरे परिवहन नेटवर्क पर असर पड़ा है।

एमएसआरटीसी की इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने सुधार के कई कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसमें सभी विभागों का ऑडिट करना, कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर सुधार करना, संसाधनों का बेहतर उपयोग और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने जैसे उपाय शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशासनिक फेरबदल और कार्यप्रणाली में बदलाव पर भी जोर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार