home page

मुंबई दौरे पर एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव

 | 

मुंबई, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मुंबई दौरे पर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए में वे देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।

मुंबई में होने वाली बैठक में मध्यप्रदेश के विशेष औद्योगिक पार्कों जैसे ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, नर्मदापुरम के रिन्यूएबल एनर्जी जोन, धार के पीएम मित्र पार्क और उज्जैन के मेडिकल डिवाइसेज पार्क में उपलब्ध संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। इन क्षेत्रों में निवेश से स्थानीय सप्लाई चेन और सहायक इकाइयों का तेजी से विकास होगा। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी होने के साथ-साथ ऑटोमोबाइल, फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े उद्योगों का प्रमुख केंद्र है। यह आयोजन जनवरी 2027 में होने वाली आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर पर केंद्रित एक विशेष राउंडटेबल मीटिंग आयोजित होगी। मुख्यमंत्री यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इसमें भूमि, बिजली, लॉजिस्टिक्स और नीतिगत सहयोग पर सीधी चर्चा की जाएगी। इस दौरान भारत स्थित विदेशी मिशनों के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार