home page

एक्वा लाइन पर मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत, सांसद देवड़ा ने एमएमआरसीएल को लिखा पत्र

 | 

मुंबई, 30 मार्च (हि.स.)। मुंबई की मेट्रो एक्वा लाइन के कफ परेड से आरे कॉलोनी तक मोबाइल और इंटरनेट की कन्वेक्तिवी में समस्या आ रही है। यह आरोप लगाते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी भिड़े को पत्र लिखा है। उन्होंने मोबाइल नेटवर्क और वाई-फाई सेवा को बेहतर बनाने की मांग की है।

देवड़ा ने कहा कि अंडरग्राउंड एक्वा लाइन मुंबई की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव है। लेकिन कई हिस्सों में मोबाइल कनेक्टिविटी का पूरी तरह से न होना प्रतिदिन इससे सफर करने वाले यात्रियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में यह ठीक नहीं है। रोजाना सफर करने वाले लोग अपनी यात्रा के दौरान बिना रुकावट वाले कम्युनिकेशन पर निर्भर रहते हैं। आज की डिजिटल युग में लंबे समय तक कनेक्टिविटी न रहने से काम और जरूरी सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

देवड़ा ने अपने पत्र में लिखा है कि एमएमआरसीएल को ट्रेन और अंडरग्राउंड मोबाइल कनेक्टिविटी को तेज़ी से शुरू करने की पहल करनी चाहिए। एक अंतरिम उपाय के तौर पर स्टेशनों और टनल में भरोसेमंद हाई-स्पीड वाई फाई देने की सिफारिश उन्होंने की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार