home page

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले के पास को लेकर सरकार पर बरसे विधायक

 | 

मुंबई, 05 मार्च (हि.स.)। भारत और इंग्लैंड के टी20 सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर गुरुवार को विधान परिषद में जमकर बहस हुई। विधायकों ने राज्य सरकार को इस बात को लेकर घेरा कि अधिकारियों को आसानी से पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि जनप्रतिनिधियों को पास नहीं दिए जा रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया। शिवसेना (यूबीटी) के सचिन अहीर ने नाराज़गी जताई कि मुंबई में इतना बड़ा मैच होने जा रहा है और बजट सत्र चल रहा है। लेकिन विधायकों को टिकट या पास नहीं मिल रहे हैं। पहले शरद पवार के कार्यकाल में सदस्यों को पास उपलब्ध कराए जाते थे। अनिल परब ने कहा कि हमें मुफ्त पास नहीं चाहिए. हम पैसे देकर भी टिकट खरीदने को तैयार हैं। लेकिन नाराजगी इस बात है कि जनप्रतिनिधियों के लिए कोई इंतजाम नहीं है।

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सलाह दी कि सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों के लिए एक तय कोटा होना चाहिए। सभापति राम शिंदे ने सरकार को सदस्यों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस पर गंभीरता से ध्यान देने का निर्देश दिया। खेल मंत्री भरणे ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में सत्र के दौरान मैच होते हैं, तो सदस्यों को पास देने पर विचार किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार