home page

जानलेवा गर्मी से बचाव हेतू ठाणे डीएम का मिशन शीतल कवच

 | 

मुंबई,17 मार्च ( हि ,. स.) । राज्य में हर साल की भांति गर्मी का तापमान बढ़ रहा है। गर्म हवा न सिर्फ परेशानी देती है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, ठाणे जिला प्रशासनिक विभाग ठाणे मनपा, , स्वास्थ प्रणाली और जिला आपदा प्रबंधन कमान मिलकर यह 'एक्शन प्लान' लागू करेंगे।बस स्टैंड रिक्शा स्टैंड पर अस्थाई टीन शेड बनाना। लू लगने वाले मरीजों को ऐसी या ठंडे वार्ड हों। ठाणे डीएम कार्यालय से आज बताया गया है कि झुलसती गर्मी में लू लगने वाले लोगों के लिए युद्ध स्तर पर बचाव के लिए टीम तैनात होंगी। कमजोर ,बुर्जुगों और बच्चों या गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा हेतू आशा वर्कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आगे आएं। गर्मी की तेज़ी को देखते हुए, सुबह के सेशन में स्कूल बंद कर देने चाहिए या ज़रूरत के हिसाब से छुट्टी कर देनी चाहिए। दोपहर में मैदानी खेल नहीं खेलने चाहिए। मिड-डे मील में छाछ या और ओआरएस शामिल करना चाहिए। मनरेगा' और निर्माण कार्य पर मज़दूरों के काम के घंटे बदले जाने चाहिए। काम की जगह पर छत और ठंडा पानी रखना मालिक की ज़िम्मेदारी होगी। मज़दूरों को सीपीआर की बेसिक ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। . जानवर और पर्यावरण हेतू नेचर का भी ध्यान रखेंफॉरेस्ट डिपार्टमेंट को जंगली जानवरों के लिए जंगल में पानी की जगहें बनानी चाहिए। लाइवस्टॉक डिपार्टमेंट को एनिमल हसबैंड्री को गाइड करना चाहिए कि वे एनिमल शेड में ठंडा पानी और हरा चारा दें।

ट्रैफिक सिग्नल पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के लिए छाते या बूथ होने चाहिए। सभी पब्लिक बसों में फर्स्ट एड किट और ओआरएस पैकेट होने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा