घर से गई 7वर्षीय बालिका2दिन बाद पुलिस को सकुशल मिली
मुंबई, 01जून ( हि. स.) । ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र मे मुंब्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से घर से अकस्मात गुम हुई एक सात वर्षीय बालिका को ठाणे पुलिस की टीम ने 48घंटों में ही खोज कर उनके अभिभावकों को सकुशल सौंप दिया है।ठाणे पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बाला साहेब पाटील ने आज पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत 29मई 2026को मुंब्रा पुलिस स्टेशन में विजय कुमार पांडे ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पहले 28मई की रात साढ़े आठ बजे से उनकी बेटी साक्षी बिना बताए घर से कहीं चली गई है।इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्ग दर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती प्रिय डमांले के नेतृत्व में अपहृत बच्ची साक्षी को खोजने चार टीम बनाई गई।इसके बाद घटना के दिन के 28 मई के सीसीटीवी खंगाले गए तब वह अपहृत बच्ची साक्षी आखिर में मुंब्रा देवी कॉलोनी में विट्ठल रुक्मणि देवी मंदिर के निकट मेडिकल दातीवाली रोड पर देखी गई थी।इसके बाद अपहृत बच्ची को दिवा रेलवे स्टेशन से बात करते हुए अंबरनाथ लोकल में सवार होते हुए देखा गया था।इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने छह टीम कोपर स्टेशन,डोंबिवली , ठाकुर्ली,कल्याण जंक्शन,विठ्ठलवाडी स्टेशन,उल्हासनगर तथा अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर नियुक्त की थी। इसके पश्चात गुम हुई बच्ची साक्षी को अंतिम बार अंबरनाथ से लोकल से जाकर बदलापुर स्टेशन में उतरते हुए देखा गया था।बदलापुर में अपहृत बच्ची को लोकेशन मिलने के बाद और कई लोगों को फोटो दिखाने के बाद गुमशुदा बच्ची आखिरकार 31मई 2026को रात्रि डेढ़ बजे के दरम्यान पुलिस की एक अज्ञात व्यक्ति 35 वर्षीय सुमित शांताराम जाधव के घर में सकुशल मिली।पुलिस को जांच के बाद ज्ञात हुआ कि गुमशुदा बच्ची साक्षी सुमित व उनके परिवार से परिचित है। स्वयं सुमित के चार से नौ वर्ष के बीच के दो पुत्र व एक बच्ची भी है।पत्नी कुछ कारणों से अलग रहती है।अपहृत बच्ची अपनी मर्जी से उनके घर बिना बताए चली गई थी।एक महिला पुलिस अधिकारी को अपहृत बच्ची साक्षी ने बताया कि उसके माता पिता उसे खेलने नहीं देते दिन भर घर का काम तथा छोटी बहन को संभालने के लिए जोर देते हैं। उल्लेखनीय है कि ठाणे पुलिस की टीम ने दो दिनों में 948सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

