अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की गुणवत्ता का मंत्री ने लिया जायजा
| Aug 1, 2026, 21:11 IST
मुंबई, 01 अगस्त (हि.स.)।
महाराष्ट्र के सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने शनिवार को पालघर जिले में अतिवृष्टि प्रभावित प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मनोर-मासवण-पालघर, पालघर-सरावली-बोईसर और बोईसर-चिंचणी-दहानू मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की गुणवत्ता, बारिश से हुए नुकसान और मरम्मत कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। दहानू में हुई समीक्षा बैठक में सड़क विकास परियोजनाओं, लंबित कार्यों और भविष्य की योजना पर चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने, कार्य समय पर पूरा करने और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

