home page

निर्माणकार्य श्रमिकों के पंजीकरण में तेजी लाएं, मंत्री फुंडकर का निर्देश

 | 

Maharashtra, 08 अक्टूबर (हि.स.)। श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने निर्माणकार्य क्षेत्र से जुड़े असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने को कहा है।

श्रम आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री फुंडकर ने लंबित पंजीकरण, नवीनीकरण और लाभ संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। पुराने दिव्यांग लाभ और मृत्यु लाभ के वितरण की जानकारी भी ली. इनसे जुड़ी जांच रिपोर्ट पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव आई. ए. कुंदन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार