किसानों के साथ मंत्री बावनकुले ने खाई चटनी-भाकरी
Maharashtra, 04 अक्टूबर (हि.स.)।महाराष्ट्र के अकोला जिले में सूखा निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक खेत में किसान के साथ जमीन पर बैठकर चटनी-भाकरी का स्वाद चखा। मंत्री बावनकुले के साथ होने से किसानों को राहत मिली और उन्हें ढांढस मिला।
बालापुर तहसील के मानकी देगाव में फसलों का मुआयना करते समय राजस्व मंत्री ने पद और सत्ता का प्रोटोकॉल किनारे रख दिया। उन्होंने दोपहर की कड़ी धूप में नीम के पेड़ की छांव में बैठकर स्थानीय किसान द्वारा प्रेम से परोसा गया सादा भोजन ग्रहण किया।
विदर्भ, मराठवाड़ा और खानदेश के दौरे पर निकले सूखा निवारण समिति के अध्यक्ष बावनकुले ने बर्बाद हुई फसलों को देखकर किसानों को हर संभव सरकारी मदद, आर्थिक राहत और सांत्वना देने का आश्वासन दिया और ढांढस बढ़ाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

