home page

मिल मजदूरों ने दी एनटीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

 | 

मुंबई, 13 सितंबर (हि.स.)। यदि एनटीसी मिलें फिर से चालू नहीं हुईं या मैनेजमेंट ने उनका बकाया नहीं दिया, तो मिल मजदूरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। फोर्ट स्थित एनटीसी कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी गोविंदराव मोहिते ने बताया कि मिल मजदूरों का अनशन चल रहा है। हालांकि गौरी गणपति उत्सव के दौरान आंदोलन रोक दिया गया है, लेकिन उत्सव खत्म होने के बाद जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, मजदूरों का संघर्ष जारी रहेगा. विधान परिषद के उपसभापति व श्रमिक नेता सचिन अहीर ने पिछले महीने एनटीसी मिलों के मुद्दे पर सरकार से सकारात्मक बातचीत की थी। उपाध्यक्ष सुनील बोरकर ने कहा कि पिछले ग्यारह महीनों से मज़दूरों को वेतन न मिलने की वजह से मजदूर अब सड़कों पर उतरेंगे। इस आंदोलन में टाटा, (2) इंडसइंड। नं. 5 (3) पोद्दार (4) दिग्विजय इन चार मिलों के मजदूर शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार