home page

मिलिंद कांबले एनसीपी मुंबई विभाग के अध्यक्ष

 | 

मुंबई, 13 अप्रैल (हि.स.)। एनसीपी (एसपी) ने मुंबई विभाग के संगठन में बदलाव किया है। मिलिंद कांबले को मुंबई विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और सुहेल सूबेदार को कार्याध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने हाल में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ संगठनात्मक बदलाव के संकेत दिए थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, कार्याध्यक्ष सुप्रिया सुले और महासचिव राजीव झा के निर्देश पर सोमवार को मुंबई ईकाई में नई नियुक्तियां की घोषणा की गई।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव रवींद्र पवार, सचिव भालचंद्र शिरोले, सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश सावंत सहित अन्य नेता मौजूद थे। ,

कार्यकर्ते उपस्थित होते.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार