home page

म्हाडा की जल्द आएगी बड़ी हाउसिंग लॉटरी

 | 

मुंबई. 05 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने म्हाडा की लंबित आवासीय परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और आम लोगों के लिए जल्द बड़ी हाउसिंग लॉटरी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किफायती घर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सह्याद्री अतिथि गृह में बुधवार को हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री ने म्हाडा के सभी लंबित प्रस्तावों को तेजी से मंजूरी देकर समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों के लिए बड़ी हाउसिंग लॉटरी जल्द घोषित की जाए। दो या उससे अधिक बार लॉटरी में बिना खरीदार रह गई आवासीय इकाइयों की बिक्री 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व' आधार पर की जाए, ताकि खाली घरों का तुरंत उपयोग हो सके। उपमुख्यमंत्री ने कामकाजी महिलाओं और विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए किराए पर वर्किंग वुमन हॉस्टल और छात्रावास उपलब्ध कराने की योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पुणे के शिरूर और खराबवाड़ी परियोजनाओं को जल्द प्रशासनिक मंजूरी देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा दापोडी में 8 से 10 हजार घरों की परियोजना, म्हालुंगे-इंगले में सड़क, पानी और एसटीपी कार्य और सांगली- मिरज में किफायती आवास योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार