home page

म्हाडा के 2640 घरों के लिए मिले 26,812 आवेदन

 | 

मुंबई, 20 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में म्हाडा ने 2640 घरों की लॉटरी निकाली है। इन घरों के लिए अब तक 26,812 लोगों ने रूचि दिखाई है। म्हाडा से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम तक कुल 26,812 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 14,900 आवेदकों ने डिपॉजिट के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल, 2026, रात 11.59 बजे तक है। साथ ही ऑनलाइन डिपॉजिट अमाउंट 30 अप्रैल, 2026, रात 11.59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की ड्राफ्ट लिस्ट 5 मई, 2026 को दोपहर 3 बजे सार्वजनिक की जाएगी। ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश होने की तारीख से ऑनलाइन क्लेम और ऑब्जेक्शन फाइल करने की अंतिम तारीख 8 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक दी गई है। आवेदनों की अंतिम सूची 12 मई, 2026 को दोपहर 3 बजे सार्वजनिक की जाएगी। लॉटरी 15 मई 2026 को सुबह 11 बजे निकाला जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया म्हाडा की अधिकृत वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। किसी भी तरह की मुश्किल आने पर मार्गदर्शक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार