home page

म्हाडा के 99 घरों व105 भूखंडों की लॉटरी

 | 

मुंबई, 29 अगस्त (हि.स.)। म्हाडा के छत्रपति संभाजीनगर मंडल द्वारा 99 फ्लैटों और 105 भूखंडों की लॉटरी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक 28 सितंबर 2026 को रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

छत्रपति संभाजीनगर मनपा सीमा में आनेवाले सातारा, ईटखेड़ा, शाहनूरवाड़ी और नक्षत्रवाड़ी में 20 प्रतिशत समावेशी आवास योजना के तहत अत्यंत अल्प और अल्प आय वर्ग के लिए फ्लैट उपलब्ध हैं। म्हाडा आवास योजना के तहत एन-7 सिडको में उच्च आय वर्ग के लिए और मुकुंदवाड़ी में अत्यंत अल्प आय वर्ग के लिए एक-एक फ्लैट है। मूर्तिजापुर में मध्यम आय वर्ग के लिए 73 तथा निलंगा में अत्यंत अल्प आय वर्ग के लिए 32 भूखंड उपलब्ध हैं। अनामत रकम 28 सितंबर तक स्वीकार की जाएगी। प्रारूप सूची 5 अक्टूबर को, आपत्तियों की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर को और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

लॉटरी की तिथि और स्थान की जानकारी अलग से दी जाएगी। वार्षिक पारिवारिक आय सीमा अत्यंत अल्प आय वर्ग के लिए 6 लाख रुपए, अल्प आय वर्ग के लिए 9 लाख रुपए, मध्यम आय वर्ग के लिए 12 लाख रुपए और उच्च आय वर्ग के लिए 12 लाख रुपए से अधिक निर्धारित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार