home page

गुरुवार  को निकलेगी म्हाडा के 2,640 घरों की लॉटरी

 | 

मुंबई, 04 अगस्त (हि.स.)। म्हाडा मुंबई मंडल की बहुप्रतीक्षित आवास लॉटरी की तारीख आखिरकार तय कर दी गई है। मुंबई के विभिन्न इलाकों के 2,640 फ्लैटों की कंप्यूटरीकृत लॉटरी गुरुवार 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी। बांद्रा पश्चिम के रंगशारदा सभागार में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

म्हाडा ने बोरीवली, गोरेगांव, जुहू, बांद्रा, दादर, ताड़देव, विक्रोली समेत विभिन्न क्षेत्रों के फ्लैटों के लिए 30 मार्च से पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार लॉटरी 15 मई को होनी थी, लेकिन अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिलने पर आवेदन की अवधि दो बार बढ़ानी पड़ी।

जून महीने में आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई और 16 जून को 75,127 पात्र आवेदनों की अंतिम सूची जारी की गई। हालांकि पात्र आवेदकों की सूची जारी होने के बाद भी लॉटरी की तारीख घोषित नहीं होने से आवेदकों में असमंजस बना हुआ था। अब मंगलवार देर शाम म्हाडा ने लॉटरी की तारीख और समय की औपचारिक घोषणा कर की है। कंप्यूटरीकृत ड्रा के माध्यम से पात्र आवेदकों का चयन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार