home page

मंत्री नरहरि के आपत्तिजनक वीडियो की शिकायत दर्ज

 | 

मुंबई, 31 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग के मंत्री नरहरि झिरवल के आपत्तिजनक वीडियो की शिकायत मंगलवार को एक ट्रांसजेंडर ने मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज करवायी। इस मामले की छानबीन जारी है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ट्रांसजेंडर ने बताया है कि यह वीडियो उसके भाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने उससे (ट्रांसजेंडर) खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग में नौकरी दिलवाने की मांग की थी। ऐसा न करने पर वह उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने धमकी दी थी। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

उल्लेखनीय है कि नरहरि झिरवल का ट्रांसजेंडर साथ एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले की जांच की मांग खुद नरहरि झिरवल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की थी। हालांकि इसके बाद विपक्ष ने मंत्री नरहरि झिरवल का इस्तीफा मांगना शुरु कर दिया था। मामले की नजाकत को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था। अब इस आपत्तिजनक वीडियो की शिकायत ट्रांसजेंडर ने कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज करवायी है और इस मामले की हर ऐंगल से जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव