home page

मझगांव में गणपति आगमन जुलूस पर अंडा फेंकने वाला युवक गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 25 अगस्त (हि.स.)। माझगांव में ‘माझगांव का मोर्या गणपति मंडल’ की भगवान गणेश की प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान अंडे फेंकने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन भायखला पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 23 अगस्त को ‘माझगांव का मोर्या गणपति मंडल’ की भगवान गणेश की प्रतिमा मंडल के भक्त गण प्रतिस्थापित करने के लिए ढोल तासे के साथ ला रहे थे। उसी समय इस जुलुश पर अंडा फेंका गया था। इससे भक्तगणों की भावनाएं आहत हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने भायखला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए पांच टीमें गठित की थी। मामले की तकनीकी विश्लेषण और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने आज अंडा फेंकने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान 22 वर्षीय दानिश शेर खान के रूप में की गई है। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपित खान ऑनलाइन ऑर्डर किए गए अंडों की डोर-टू-डोर डिलीवरी का काम करता है। घटना के दिन वह रामभाऊ भोगले मार्ग स्थित एक इमारत में ऑर्डर पहुंचाने गया था। इसी दौरान गणपति जुलूस में छोड़े जा रहे पटाखों के धुएं से कथित तौर पर परेशान होकर उसने जुलूस की ओर अंडे फेंके थे, लेकिन पुलिस इस मामले की छानबीन हर ऐंगल से कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव