home page

चेंबूर में निजी स्कूल की बस पर पेड़ गिरने से १० छात्र घायल

 | 

मुंबई, 30 जून (हि.स.)। मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित रोड क्रमांक ११ पर मंगलवार को दोपहर में एक निजी स्कूल बस पर अचानक पीपल का पेड़ गिर जाने से १० छात्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को शताब्दी अस्पताल में पहुंचाया गया है। मौके पर बस पर से पेड़ हटाने का काम जारी है।

मुंबई के उप महापौर संजय घाड़ी ने बताया कि चेंबूर में आज दोपहर में करीब दो बजकर ५८ मिनट पर एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत और मदद कार्य कर रही है। घाड़ी ने बताया कि मौके पर हर तरह की मदद की व्यवस्था की गई है और घटना में घायल १० छात्रों का इलाज शताब्दी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव