home page

महाराष्ट्र के ठाणे में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 26 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तहसील में स्थित कशेली इलाके शुक्रवार को सुबह सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीडि़त बच्ची का इलाज कलवा स्थित स्वर्गीय इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन नारपोली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कशेली इलाके में पीडि़त बच्ची अपने भाई के साथ खेल रही थी, तो आरोपित ने उसके भाई को पानी लाने के लिए कहा। जैसे ही वह थोड़ा दूर गया, आरोपित ने बच्ची को लालच दिया, मैं तुम्हें 500 रुपये दूंगा, किसी को बताना मत, मेरे साथ मेरे घर चलो, वहां खेलने के लिए दो और बच्चे हैं। इसके बाद उसने बच्ची को एक कमरे में बंद कर दिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। इस घटना की भनक लगते ही पड़ोसियों ने तत्काल इसकी जानकारी नारपोली पुलिस स्टेशन को दी। जिससे पीडि़त बच्ची को तत्काल स्वर्गीय इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन दुष्कर्म के कारण गंभीर रूप से घायल और खून बहने से पीडि़त बच्ची की हालत नाजूक बताई जा रही है। इस घटना के बाद आरोपित भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना के स्थानीय लाेगाें ने मांग की है कि पीडि़त लडक़ी और उसके परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव