home page

ठाणे जिले में मामूली विवाद को लेकर फायरिंग, आरोपित गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 16 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में स्थित अंजूर इलाके में मामूली विवाद के चलते हुई फायरिंग में एक शख्स घायल हो गया। इस घटना में नारपोली पुलिस स्टेशन की टीम ने फायरिंग करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश काकड़ ने बताया कि भिवंडी के अंजूर इलाके में दुर्गा प्रसाद नायक (52) और अजय गायकवाड़ (40) दोनों पड़ोसी हैं। दुर्गा प्रसाद को शक था कि उनकी मुर्गी अजय गायकवाड़ का कुत्ता खा गया। इसी वजह से आज सुबह दुर्गा प्रसाद अपने पड़ोसी अजय गायकवाड़ के घर गए और अपनी मुर्गी के बारे में पूछताछ की। लेकिन अजय ने इस संदर्भ में अनभिज्ञता जताई, जिससे गुस्से में आकर दुर्गा प्रसाद ने अजय पर अपनी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली सीधे अजय को नहीं लगी। गोली से खिडक़ी का हिस्सा टूट गया, जिससे अजय घायल हो गए। इस घटना में अजय का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना की छानबीन की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव