ठाणे जिले में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
मुंबई, 16 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड़ इलाके में मंगलवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से एक शख्स की मौत हो गए और बस में सफर कर रहे 16 लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों का इलाज शाहपुर जिला उप अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन शाहपुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह रायगढ़ जिले के अलीबाग से एक निजी बस नासिक की ओर जा रही थी। अचानक जैसे ही बस मुरबाड रोड पर शेंड्रून के पास पहुंची, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस वजह से बस अचानक सडक़ से नीचे उतर गई।
इस घटना बस ड्राइवर प्रभाकर गंगुर्डे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अश्विनी आकाश काले (27), पल्लवी वाल्मीकि कथावाटिक (28) और कैलास हेमंत गायकवाड़ (22) गंभीर रूप से घायल हो गए और दूसरे यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि, घायलों को शहापुर उपजिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामूली घायलों का इलाज शेंड्रून प्राइमरी हेल्थ सेंटर में चल रहा है। इस घटना की छानबीन जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

