home page

सुगी लेक डिस्ट्रिक्ट:ठाणे के कमर्शियल ग्रोथ के अगले अध्याय को आकार देने की तैयारी

 | 
सुगी लेक डिस्ट्रिक्ट:ठाणे के कमर्शियल ग्रोथ के अगले अध्याय को आकार देने की तैयारी


मुंबई, 26 अगस्त (हि.स.)। सुगी ग्रुप ने ठाणे वेस्ट के खोपट में 52 एकड़ के वाटरफ्रंट कमर्शियल प्रोजेक्ट ‘सुगी लेक डिस्ट्रिक्ट’ को पेश किया है। कैडबरी जंक्शन के पास, कोरम मॉल के सामने और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से सटे इस प्रोजेक्ट के जरिए सुगी ग्रुप ठाणे के कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश कर रहा है।

सुगी के प्रवक्ता ने बताया कि सुगी लेक डिस्ट्रिक्ट को एक वल्र्ड-क्लास बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें ग्रेड ्र++ कमर्शियल ऑफिस, हाई-स्ट्रीट रिटेल, डाइनिंग, हॉस्पिटैलिटी और छह एकड़ का लेकव्यू प्रोमेनेड प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट का उद्देश्य ऐसा मिश्रित कमर्शियल डेस्टिनेशन तैयार करना है, जहां लोग काम के साथ-साथ कनेक्ट, आराम और मनोरंजन भी कर सकें। सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए कमर्शियल प्रोजेक्ट को रुश्वश्वष्ठ के तहत रजिस्टर किया गया है। इसके तहत पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन, संसाधनों की दक्षता और हाई-परफॉर्मेंस स्पेस पर फोकस किया जाएगा। प्रोजेक्ट का डिजाइन पद्म भूषण आर्किटेक्ट ए.आर. हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने तैयार किया है। इन विशेषज्ञों की भागीदारी से प्रोजेक्ट में आर्किटेक्चरल डिजाइन, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संयोजन देखने को मिलेगा।

सुगी ग्रुप के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर निशांत देशमुख ने कहा, सुगी लेक डिस्ट्रिक्ट एक ऐसा प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने के हमारे विजन का हिस्सा है, जहां बिजनेस, लाइफस्टाइल और लोगों की वेलबीइंग साथ-साथ आगे बढ़ें। यह उन व्यवसायों, ब्रांड्स, उद्यमियों और निवेशकों के लिए तैयार किया गया है जो पारंपरिक कमर्शियल एड्रेस से अधिक की तलाश में हैं। प्रोजेक्ट के पहले कमर्शियल चरण में ग्राउंड-प्लस-45 मंजिला टावर प्रस्तावित है। इसमें करीब 800 वर्ग फुट से 6,000 वर्ग फुट तक के ऑफिस स्पेस उपलब्ध होंगे। आसपास की यूनिट्स को जोडऩे का विकल्प भी दिया जाएगा। करीब 46,000 वर्ग फुट की फ्लोर प्लेट व्यवसायों को अपनी मौजूदा जरूरतों और भविष्य के विस्तार के अनुसार ऑफिस स्पेस तैयार करने की सुविधा देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव