छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है: देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 25 जुलाई, (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में चले छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रस्तावित तिरंगा मार्च पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ठाकरे बंधु छात्र आंदोलन का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा हासिल करने के लिए कर रहे हैं। छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक मंच बनाने के बजाय उनके समाधान पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, विपक्ष आंदोलन की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। उन्हाेंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है और मुंबई में प्रस्तावित मार्च के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का कहना है कि उनका समर्थन छात्रों की लंबित मांगों के लिए है और प्रस्तावित मार्च जनता की आवाज उठाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

