वाशिम जिले के शिवसेना के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल
मुंबई, 03 अगस्त, (हि.स.)। शिवसेना यूबीटी के वासिम जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को मुंबई में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इन सभी पदाधिकारियों का भाजपा में स्वागत किया और कहा कि इन सभी को पार्टी में सम्मान दिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों और जमीनी स्तर पर सभी के जीवन में खुशहाली लाने के लिए 'सबका साथ सबका विकास' की सोच पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने किसानों का कर्ज और बिजली बिल का बकाया माफ किया। इस सरकार की सोच है कि राज्य की सभी खेती की जमीन को सिंचाई के दायरे में लाया जाना चाहिए। सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह का समर्थन है। इसलिए, सामाजिक ज्ञान और अनुभव वाला हर कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहा है और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका विश्वास नहीं टूटेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

