शिवसेना यूबीटी का मराठी भाषा प्रेम सिर्फ दिखावटी: नवनाथ बन
मुंबई, 27 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने शुक्रवार को शिवसेना यूबीटी के मराठी भाषा प्रेम को सिर्फ दिखावटी बताया। नवनाथ बन ने कहा कि राज्य सरकार मराठी भाषा के लिए ठोस काम कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने शुक्रवार काे मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि वास्तव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के कारण ही मराठी भाषा को सम्मान और अभिजात भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ है। त्रिभाषा सूत्र में कहीं भी मराठी भाषा को नजरअंदाज नहीं किया गया है। पहली कक्षा से हिंदी की अनिवार्यता को हटाकर महाराष्ट्र में मराठी को अनिवार्य किया गया उन्हाेंने कहा कि हिंदी को वैकल्पिक भाषा के रूप में मान्यता देने का निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिया। उनके नेतृत्व में पहली बार मराठी भाषा के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, जबकि शिवसेना यूबीटी ने सिर्फ मराठी भाषा गौरव दिवस पर मराठी भाषा का ‘जय-जयकार’ किया है, इसके अतिरिक्त मराठी के कुछ नहीं किया है। बन ने यह भी कहा कि शिवसेना यूबीटी को मराठा भाषा के लिए किए गए काम मीडिया को बताना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

