home page

महाराष्ट्र के लोकभवन में एसआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

 | 

मुंबई, 07 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित लोकभवन में तैनात स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के एक जवान ने बीती रात गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। इस मामले की छानबीन मालाबार हिल पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि इस मामले में मृतक जवान की पहचान कौस्तुभ सांगले (२६) के रुप में की गई है। कौस्तुभ सोमवार को मुंबई स्थित लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात था। सोमवार को देर रात वह लोकभवन स्थित एसआरपीएफ कैंप में गया और वहीं पर उसने खुद को गोली मार लिया। गोली की आवाज सुनते ही कैंप के अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घायल कौस्तुभ को तत्काल जेजे अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कौस्तुभ को मृत घोषित कर दिया। नासिक के रहने वाले कौस्तुभ सांगले कोल्हापुर के एसआरपीएफ ग्रुप 16 डिटेचमेंट में काम कर रहे थे। इस मामले में मौके पर हर ऐंगल से जांच की जा रही है, संबंधित लोगों का जवाब दर्ज किया जा रहा है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है, आगे की छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव