भांडुप में घर का हिस्सा गिरने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई, 11 अप्रैल (हि.स.)। भांडुप इलाके के तुलसीपाड़ा में स्थित पाटकर कंपाउंड में शनिवार को एक घर का हिस्सा गिर जाने से 75 साल के एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घर का मलवा हटा दिया है। इस घटना की छानबीन भांडुप पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दिन में पाटकर कंपाउंड में स्थित एक घर का हिस्सा अचानक ढह गया। उस समय घर के लोग काम पर गए थे, जबकि घर में बुजुर्ग सुसाई देवदास कौंडर अकेले थे। इस घटना में कौंडर जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल कौंडर को तत्काल नवकार अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के डॉक्टरों ने कौंडर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की छानबीन पुलिस कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

