सिंधुदूर्ग जिले में शिंदे समूह का पदाधिकारी शिवसेना यूबीटी में शामिल
मुंबई, 25 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के सिंधुदूर्ग जिले के कुडाला तहसील में गुरुवार को शिवसेना शिंदे समूह के कोंकण के वरिष्ठ नेता बाला पावस्कर शिवसेना यूबीटी में शामिल हो गए हैं। शिवसेना यूबीटी में विधायक वैभव नाईक ने पावस्कर का स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में समुचित सम्मान दिया जाएगा।
वैभव नाईक ने आज पत्रकारों को बताया कि बाला पावस्कर पुराने शिवसेना कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन वे गलती से शिंदे समूह में चले गए थे। लेकिन आज फिर से अपनी पुरानी पार्टी में आ गए हैं। बाला पावस्कर को कुडाल तहसील प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके आगे बाला पावस्कर को पार्टी में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाएगी। बाला पावस्कर ने कहा कि वे कोंकण में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

